भागलपुर, फरवरी 8 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गोलदारपट्टी में रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक ट्रक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। तार से तेज चिंगारी निकलने लगी। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति को बंद करवाया। लाइन कटने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। आरोप है कि बीच सड़क पर हाईटेंशन तार लटकता रहता है। मामले पर कनीय अभियंता शहर ने बताया कि हाई टेंशन वायर को ऊपर करवाकर जंगल को भी साफ कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...