भागलपुर, दिसम्बर 1 -- अचानक ट्रेनें रुक जाने से यात्रियों को हुई परेशानी तार टूटने के कारण बिजली सप्लाई हुई थी बाधित नाथनगर (भागलपुर), हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बड़ा हादसा टल गया। नाथनगर और मुरारपुर स्टेशन के बीच पुरानीसराय रेलवे ट्रैक के पास हाईटेंशन तार टूटकर ट्रैक पर गिरने से करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। अचानक ट्रेनें रुक जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नाथनगर स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे ने माइकिंग कर यात्रियों को रेलवे परिचालन में आई परेशानी की जानकारी दी। यात्रियों को बताया गया कि तार टूटने के कारण बिजली सप्लाई बाधित है और मरम्मत कार्य जारी है। कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.