भागलपुर, मार्च 21 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित कौशल विकास केंद्र में चोरी की घटना प्रकाश में आयी है। इसको लेकर थाने में केस दर्ज कराया गया है। संचालक गौतम कुमार ने बताया कि होली को लेकर घर गए थे। चार दिन बाद जब गुरुवार को केंद्र गए तो देखा कि वहां का सामान गायब था। उन्होंने बताया कि प्रिंटर, सीसीटीवी का हार्ड डिस्क, टीवी सहित अन्य समान की चोरी हुई है। जिसकी कीमत तीन लाख से अधिक है। पुलिस भी जांच के लिए पहुंची थी। थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.