भागलपुर, अगस्त 11 -- नाथनगर (भागलपुर), हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र की सात पंचायतों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। लोग पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को विवश हैं। रविवार सुबह नौ बजे नगर निगम वार्ड एक स्थित लालूचक और बुद्धूचक के दर्जनों बाढ़ पीड़ित लोग पानी से होकर अपने सुरक्षित स्थान महाशय ड्योढ़ी स्थित बाढ़ राहत शिविर जा रहे थे। तभी एक बड़े घड़ियाल ने कुल सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें बच्चे व बच्चियां भी शामिल हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए और लोगों को काट रहे घड़ियाल से बचाया। इतना ही नहीं, बाढ़ पीड़ितों ने घड़ियाल को पैर से मारकर दूर भगाया। घायल चंदा देवी, श्रुति कुमारी, किशोर मंडल, बबीता देवी, अहिल्या देवी, प्रमोद कुमार के मुताबिक ये कोई छोटा घड़ियाल नहीं था। उसका मुंह एक हाथ से ज्यादा बड़ा था। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.