फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- नवाबगंज, संवाददाता। नातिन की विदाई होते ही नानी की हालत बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गयी। शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गयीं जिस घर से कुछ देर पहले हसी खुशी डोली उठी थी वहां चीख पुकार से सन्नाटा पसर गया। परिजन अस्पताल से वृद्धा का शव घर लेकर चले गये। हरदोई िजले के थाना हरपालपुर के ग्राम चांदपुर निवासी गोमती देवी पत्नी नन्हे बाबू ,नवाबगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में अपने बड़े दामाद राजीव कुमार की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। शुक्रवार रात भर उत्सव का माहौल रहा और शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी संपन्न हुईं। शनिवार सुबह लगभग 9 बजे जब नातिन की विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ, तो परिवार के सदस्य सामान समेटने और आराम करने की तैयारी में थे। विदाई के कुछ देर बाद जब दामाद राजीव कुमार गेस्ट हाउस के अंदर पहुंच...