बेगुसराय, जनवरी 9 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी प्रखंड में बुधवार को शुरू हुए नाडेप कंपोस्टिंग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया। सभी प्रशिक्षुओं को संस्था की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिये गये। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी डब्लूपीयू पर गीले कचरे से कंपोस्ट का निर्माण होगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन पंचायतों में कार्यरत सफाईकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को सिमरिया-एक पंचायत के डब्लूपीयू का भ्रमण कराया गया। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि सफाईकर्मियों को गीला कचरे से तैयार होने वाले कंपोस्ट प्रक्रिया की जानकारी दी गई।कचरा संग्रहण से लेकर कचरों की छंटाई की प्रक्रिया से भी प्रशिक्षुओं को अवगत कराया गया। मौके पर प्रखंड समन्वयक प्रियव्रत आजाद, अमरपुर के मुखिया स्च्दिदानंद सिंह, सिमरिया एक के मुखिय...