जहानाबाद, फरवरी 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित गांधी मैदान में प्रयास नाट्य मेला का आयोजन चल रहा है। मेला में दूसरे दिन मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी पूस की रात का मंचन किया गया। नाटक की प्रस्तुति गुवाहाटी की संस्था अंगना के कलाकारों के द्वारा किया गया। नाटक के माध्यम से भारतीय ग्राम जीवन के वास्तविक परिदृश्य को दिखाया गया। भारतीय किसान की जो स्थिति स्वतंत्रता से पहले थी वह आज भी बनी हुई है। किसान की गरीबी और संघर्ष को इस नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। नाटक के मुख्य पात्र हल्कू को भीषण ठंड में भी कंबल खरीदने के लिए पैसे नहीं है उधर साहूकार कर्ज के पैसे के लिए सूद मांग रहा है। यह नाटक मानवीय गरिमा और सहनशीलता पर पड़ने वाले प्रभाव पर एक सशक्त टिप्पणी है। किसान चारों तरफ से अपेक्षित है। नाटक में कलाकार स्वमन दास ने हल्कू का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.