प्रयागराज, जनवरी 5 -- साइंटिफिक एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट ऑफ सोसाइटी प्रयागराज की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय प्रयागराज नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन समन्वय रंगमंडल के कलाकारों ने 'हंस गीत' का मंचन किया। इस नाटक की परिकल्पना व निर्देशन सुषमा शर्मा का रही। कलाकारों ने प्रस्तुति के जरिए रंगकर्मी शिवकांत के जीवन संघर्ष को बखूबी दर्शाया। दूसरी नाट्य प्रस्तुति 'मां मुझे टैगोर बना दो' रही। जो पंजाबी कहानीकार मोहन भंडारी की मेनू टैगोर बना दे पर आधारित थी। दोनों प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोसाइटी के उपाध्यक्ष ...