अलीगढ़, फरवरी 9 -- n बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, योग संस्कार पर कार्यक्रम संपन्न n कार्यक्रम में मेधावी स्कूली छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया जट्टारी, संवाददाता। कस्बा टप्पल के बाजना रोड स्थित रामलीला मैदान में मीडिया नई सुबह के तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर्यावरण एवं योग संस्कार पर विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मनोज सागर जैन वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, सत्या सिंह निदेशक भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, हरिशंकर गौड़ जिला मंत्री भाजपा रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी टप्पल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मीडिया नई सुबह के अध्यक्ष हमबीर सिंह, सह संयोजक दिलशाद अली खान, दीपक शर्मा रहे थे। इस कार्यक्रम में लोक कलाकार ब्रह्मपाल नागर एंड पार्टी ने अपनी रागनी प्रस्तुति ...