गंगापार, फरवरी 8 -- तहसील करछना क्षेत्र के श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर अकोढ़ा ने अपने स्थापना के 50 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक एवं ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इंद्रनाथ मिश्र ने की। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह एवं भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी रहे। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने अतिथियों का अंगवस्त्रम्, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक रमाकांत मिश्र के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को स्मरण किया। नीरज त्रिपाठी ने छात्रों व अभिभावकों से निरंतर शैक्षणिक प्रगति का आह्वान...