पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भरत नाट्य कला केन्द्र भनक और रंगमिथ पूर्णिया के तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में गत तीन दिनों में बच्चों ने पूर्णिया और मधेपुरा के नाट्य विधा के प्रमुख कलाकारों से विभिन्न पहलुओं को जानने का प्रयास किया। मुंबई में अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार राज सोनी ने कलाकारों से अपना अनुभव साझा किया। राज ने कलाकारों से इम्प्रोवाइजेशन पर कार्य करवाया। एबी डांस ग्रुप के नृत्य विशेषज्ञ अभिमन्यु ने बच्चों को नाटक में नृत्य और संगीत के महत्व को बताया और नृत्य के विभिन्न अभ्यास करवाए। उन्होंने कहा कि नृत्य में पद संचालन का विशेष महत्व है। संगीत की लय और ताल के अनुरूप पद संचालन और शरीर की भाव भंगिमा होनी चाहिए। बच्चों ने उनकी कक्षा का पूरा आनन्द उठाया। मधेपुरा से आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.