मेरठ, मार्च 4 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नाट्य एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद, महिला अध्ययन केंद्र और चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में महाभारत के 'द्रौपदी चीर हरण प्रसंग, अहिल्याबाई होलकर जीवनी, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया उपदेश का प्रभावशाली मंचन हुआ। नाटक में छात्र-छात्राओं ने अभिनय से द्रौपदी के चीरहरण को जीवंत कर दिया। निर्णायक मंडल में भारत भूषण, सुभाष चंद्र नलवा, सुदेश कुमार जख्मी, डॉ.शिवानी सिंह, अनुराधा शर्मा एवं शिवानी शर्मा रही। भारत भूषण ने कैंपस के छात्रों का निशुल्क मार्गदर्शन करने की घोषणा की। प्रतियोगिता में द्रोपदी चीरण हरण नाटक को प्रथम स्थान मिला, जबकि भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.