बेगुसराय, जनवरी 30 -- बीहट। बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी बरौनी के बैनर तले बीहट मध्य विद्यालय परिसर में चल रही 21 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का समापन 1 फरवरी को होगी। कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षु बाल कलाकारों के द्वारा महेश एलकुचवार लिखित एवं गगन श्रीवास्तव के निर्देशन में होली नाटक का मंचन संध्या साढ़े छह बजे से किया जाएगा। संस्था के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि 12 जनवरी से ही बाल कलाकार गगन श्रीवास्तव से नाट्य विधा एवं अभिनय की बारीकियों से अवगत हो रहे हैं। कार्यशाला के दौरान मिली जानकारी के आधार पर प्रशिक्षु बाल कलाकारों के द्वारा होली नाटक का मंचन होना है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...