सोनभद्र, फरवरी 5 -- अनपरा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के सौजन्य से आयोजित संभागीय नाट्य समारोह के अंतर्गत एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारी विकास केंद्र में प्रसिद्ध नाट्य कृति दिल की दुकान का प्रभावशाली मंचन किया गया। लेखक राजेंद्र शर्मा के इस नाट्य मंचन का निर्देशन रतन राठौर ने किया।अनुभूति नाट्य इकाई, कानपुर द्वारा प्रस्तुत यह हास्य नाट्य प्रस्तुति मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों की जटिलताओं और सामाजिक यथार्थ को अत्यंत प्रभावी ढंग से दर्शाने में सफल रही।मुख्य अतिथि संदीप नायक, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि 'दिल की दुकान' जैसी प्रस्तुतियाँ समाज को आत्मचिंतन की दिशा में प्रेरित करती हैं। नाट्य कला केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों, संवेदनाओं और सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम...