प्रयागराज, जनवरी 6 -- साइंटिफिक एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रयागराज नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को नाटक 'बेटी वियोग' का मंचन किया गया। बलिया से आए संकल्प संस्था के रंगकर्मियों ने आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में प्रख्यात लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की अमर कृति का प्रभावी मंचन किया। जो उस दौर की कथा है जिसमें पूर्वी उप्र व बिहार में लोग अपनी बेटियों को बेच देते थे और जो पैसे मिलते थे उससे खेती बारी करते थे। मंच पर ट्विंकल गुप्ता, राहुल चौरसिया, रिया वर्मा व तुषार पांडेय के सशक्त अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली। इसके पहले मुख्य अतिथि शिव कुमार राय, विशिष्ट अतिथि दीपक शर्मा व अविचल द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। सोस...