बेगुसराय, फरवरी 3 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट मध्य विद्यालय परिसर में पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कोलकाता के बैनर तले हो रहे तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार की शाम गंगा स्नान नाटक का मंचन किया गया। नाट्य महोत्सव की सहयोगी आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के कलाकारों के द्वारा मंचित नाटक गंगा स्नान में उपेक्षित बुजुर्गों का दर्द दिखा। भिखारी ठाकुर रचित गंगा स्नान नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिये दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। आंचल कुमारी, बलिराम बिहारी, साक्षी कुमारी, अंजलि कुमारी समेत अन्य कलाकारों ने विभिन्न किरदारों की भूमिका का निवर्हन करते अपने संवाद अदायगी के जरिये यह संदेश दिया कि बुजुर्गों का सम्मान करने वाला परिवार ही सुखी रहता है। राजू कुमार, कविता कुमारी, राजू कुमार, निखिल कुमार ने अपने अभिनय से लोगों पर अमि...