बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिनकर कला भवन में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 'रंग उत्सव' के दूसरे दिन शनिवार को मध्य प्रदेश के सीधी से आई रंग दूत की नाट्य प्रस्तुति "कैकेई" का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन युवा अभिनेता-निर्देशक प्रसन्न सोनी ने किया। वे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंग मंडल में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। रामायण की चर्चित पात्र कैकेई पर आधारित इस नाटक में निर्देशक ने परंपरागत दृष्टिकोण से अलग एक नया नजरिया प्रस्तुत किया। सदियों से राम के वनवास के लिए दोषी ठहराई जाने वाली कैकेई को एक संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और परिस्थितियों से जूझती नारी के रूप में दिखाया गया। नाटक यह संदेश देता है कि कैकेई केवल दोषी नहीं, बल्कि उस समय की सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों और व...