कानपुर, फरवरी 24 -- डीएवी कॉलेज में डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मृति सांस्कृतिक महोत्सव रेजोनेंस का वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नाटक, गायन, नृत्य, संगीत और मीम प्रस्तुति के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व कॉलेज प्रबंधन समिति की सचिव कुमकुम स्वरूप ने किया। डीएम ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमकुम स्वरूप ने की। उन्होंने डॉ. नागेन्द्र स्वरूप के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि यह महोत्सव उनकी शैक्षिक व सांस्कृतिक दृष्टि को आगे बढ़ाने का माध्यम है। नाट्य प्रस्तुति में सामाजिक विषयों को प्रभावी ढंग से उकेरा गया, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.