बेगुसराय, मार्च 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आशा ऋषि देव कंपलेक्स सनशाइन हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट बेगूसराय के सभागार में ओपेरा आर्ट सोसायटी की ओर से हरिकिशोर ठाकुर के निर्देशन में नाटक राष्ट्र का सेवक का सफल मंचन किया गया। नाटक राष्ट्र का सेवक भ्रष्टाचार अन्याय और बेईमानी के खिलाफ एक सशक्त आवाज है। नाटक के माध्यम से दिखाया गया है कि कैसे लोग आज भी ऊंच -नीच जाति-पाति धर्म में फंसे हुए हैं। मंच पर विभिन्न भूमिकाओं को एक साथ निर्वाह कर रहे हरिकिशोर ठाकुर ने अपने अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित किया। वहीं शशिकांत कुमार और रंजन कुमार भी अपनी अभिनय क्षमता को दिखाने में सफल रहे। सचिन कुमार और रंजीत कुमार ने भी अपने अभिनय से कहानी को दर्शकों के बीच जोड़ रखा। लाइट मनोज कुमार, वस्त्र विन्यास करिश्मा कुमारी एवं सचिन कुमार जबकि मंच व्यवस्था में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.