प्रयागराज, फरवरी 5 -- इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट की ओर से प्रयाग संगीत समिति में आयोजित अर्णिमा (पहली किरण एक उम्मीद) चैरिटी कार्यक्रम में नाटक महिला सशक्तीकरण का भावपूर्ण मंचन किया गया। मोइनुल हक के निर्देशन में मंचित मूक नाटक में कलाकारों ने मां-बेटी के संघर्ष, साहस और सपनों के कथानक को प्रस्तुत किया। कलाकारों में सरगम लता, समृद्धि, संस्कृति, आदित्य सिंह, गुरविंदर सिंह रहे। क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुधा त्रिपाठी, सचिव ज्योति श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.