प्रयागराज, दिसम्बर 20 -- सेन्ट जॉन्स एकेडमी विद्यालय (करछना) में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस समारोह मनाया गया। शुभारंभ प्रार्थना गीत व समूह गान से हुआ। विद्यार्थियों ने क्रिसमस गीत, नृत्य से मन मोह लिया। नाटक में प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के जरिए शांति व प्रेम का संदेश दिया गया। सांता क्लाज के रूप में आए शिक्षक ने बच्चों को उपहार बांटे। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक सीवी इनिस व डी. इनिस उपस्थित थीं। प्रधानाचार्य डॉ. जरीन रिजवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.