अल्मोड़ा, नवम्बर 22 -- अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की ओर से हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन हुआ। कनिष्ठ और ज्येष्ठ वर्गों में कुल 12 प्रतियोगिताएं हुई। नाटक में आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा व संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा सल्ट ने बाजी मारी। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में सभी 11 ब्लॉकों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग में नृत्य व आशुभाषण में गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फिल्ड हाईस्कूल रानीखेत, नाटक में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा, श्लोकोच्चारण में विजडम कॉन्वेंट हाईस्कूल चौखुटिया ने बाजी मारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.