बरेली, फरवरी 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की तरफ से भारत रंग महोत्सव के अन्तर्गत प्रभवे ऑडिटोरियम में अर्बन हाट में ड्रामा ड्रॉपआउट्स की ओर से नाटक मीता पंचलैट वाले का मंचन किया गया। यह फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी को नई नजर से मंच पर लाने का प्रयास किया है। नाटक में कुछ घटनाएं, चरित्र और भावों का प्रयोग किया गया है जो मूल कहानियों का हिस्सा नहीं हैं। एक समय था जब शहर कम और गांव ज्यादा थे। जब शहर में पहुंचकर गांव ही बसता था। जब लोग एक साथ रहते थे, बात करते थे, लड़ते-झगड़ते थे, फिर भी साथ होते थे। दिलों में मासूमियत थी, चेहरों पर एक भोलापन था। नाटक में शोभित गंगवार, आशी सिंह, माधुरी कश्यप ने अभिनय किया है। इसका निर्देशन प्रसनजीत बैनर्जी ने किया, जबकि सहनिर्देशक पंकज कुमार मौर्य, अमन गुप्ता हैं। नाटक के मंचन में पंकज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.