गंगापार, दिसम्बर 9 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसरा में वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सामाजिक सुधारों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सीमा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में जहां कन्याओं को दबाया गया, शिक्षा से वंचित रखा गया तथा आगे बढ़ने से रोका गया। वहीं अब स्थिति दिन प्रतिदिन बदल रही है। आज की छात्राएं विमान उड़ाकर आतंकवादी गठबंधन को ढेर कर रही हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न धार्मिक गानों पर नृत्य प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.