बेगुसराय, अप्रैल 30 -- वीरपुर,निज संवाददाता। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली में बुधवार को रंग संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रंग दर्शन आर्ट ग्रुप नोनपुर के कलाकरों ने नुक्कड़ नाटक नेटवर्क की प्रस्तुति की। रंगकर्मी शशिकान्त और रंजीत ने बताया कि नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मोबाइल के सही उपयोग के प्रति सजग किया गया। साथ ही लोक कला के संरक्षण व संवर्धन के लिए स्कूली बच्चों को आगे आने की अपील की गई। शिक्षा में नाट्यकला और जीवन मे संगीत के महत्व की जानकारी भी दी गई। विद्यालय के एचएम संत कुमार साहनी ने छात्रों से कहा कि मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन से मानव शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए इसका बहुत अधिक इस्तेमाल नहीं करें। रात-रात भर मोबाइल के इस्तेमाल से लोगों के दिमाग कमजोर हो रहे हैं। अधिक मोबाइल चलाकर बच्चे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.