जमुई, मार्च 18 -- जमुई, नगर संवाददाता सदर प्रखंड क्षेत्र के कुंदरी स्थित आरके इंटरनेशनल स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया। जिसका उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डा एसएन झा, निदेशक विजय सिंह, प्राचार्य कुमार सुनील और महेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात बच्चों ने गणेश वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात बच्चों अंधा युग नाटक के माध्यम से महाभारत युद्ध का जीवंत प्रस्तुति पेश किया, जिसे देखकर सभी दर्शक भाव विभोर हो उठे। बच्चों ने शिव तांडव, काली महाकाली, पंचतत्व, कठपुतली, झिझिया, नारी सशक्तिकरण, पुलवामा हमला पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा नेपाली नृत्य, समूह नृत्य संभलपुरी नृत्य समेत एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान चित्रांकन, निबंध और नृत्य प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.