रुडकी, फरवरी 7 -- रुड़की, संवाददाता। क्वांटम यूनिवर्सिटी में शनिवार को एआरटीओ कार्यालय की ओर से रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखा नाटक आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने छात्रों के साथ मिलकर नाटक का मंचन किया और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के साथ-साथ हादसे में पीड़ित व्यक्तियों की तत्काल मदद करने के व्यावहारिक तरीके बताए। कार्यक्रम में नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि दुर्घटना के बाद पहले कुछ मिनट कितने अहम होते हैं। छात्रों को हार्ट अटैक की स्थिति में प्राथमिक उपचार देने, गोल्डन आवर के महत्व और गोल्डन आवर कैशलेस ट्रीटमेंट की जानकारी दी गई। इसके अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और नशे में वाहन न चलाने जैसे नियमों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, ताकि युवा वर्ग इन्हें गंभीरता से अपनाए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.