पटना, जनवरी 2 -- जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा की ओर से मशहूर नाट्यकर्मी सफदर हाशमी की स्मृति में शुक्रवार को कार्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। मोर्चा के बबाल मंडली की ओर से 'बेखौफ आजाद है जीना मुझे' पर नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने हसन इमाम की ओर से लिखित तथा शैबा मलिक की ओर से निर्देशित नाटक 'आपस में प्रेम करो देशवासियों' की नुक्कड़ नाटक ने सभी को देशभक्ति की भावना में सराबोर कर दिया। दूसरा नाटक राकेश रंजन की ओर से निर्देशित प्रेमचंद की कहानी 'ठाकुर का कुआं' की शानदार नाट्य प्रस्तुति सीनियर बच्चों ने दी। मोहम्मद जानि के नेतृत्व में कबीर के गीतें प्रस्तुत की गई। मौके पर अतिथियों ने सफदर हाशमी की शहादत को याद किया। कार्यकम में सीपीआई एम नेता सर्वोदय शर्मा, अरुण मिश्रा, मनोज कुमार जनवादी लेखक संघ, पटना सचिव कुलभूषण कुमार गोप...