गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी और प्रैप के छात्र-छात्राओं ने नाटक की प्रस्तुति दी, जिसमें सामाजिक जीवन में दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति सम्मान और जीवन में उनके महत्त्व को दर्शाया। इसके अलावा योगासन और मधुर गीतों पर भी शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर अभिभावक, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के अभिनय की सराहना की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...