देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में शुक्रवार को जिला प्रोवेशन विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नाटक के जरिए लोगों भ्रूण हत्या न करने, दहेज प्रथा पर रोक को लेकर जागरूक किया गया। कलाकारों ने नाटक के मंचन में संदेश दिया गया कि भ्रूण हत्या गलत है। बेटियां किसी से कम नहीं है। उन्हें शिक्षित करने की जरूरत है। आज हर क्षेत्र में बेटियां बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाग रही है। कलाकारों ने बाल विवाह और दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए लोगों को नाटक के माध्यम से जागरूक किया। नाटक का मंचन देखने महिलाओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। मंचन करने वाले कलाकारों में विजय कुमार, कृष्ण कुमार, महमूद अहमद, पूजा, शिवानी, सतीश आदि शामिल रहे। इस दौरान सीएमएस डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.