औरंगाबाद, अगस्त 30 -- रफीगंज प्रखंड में शनिवार को सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अखिल भारतीय समाज कल्याण संस्थान, पटना के कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर किसानों को योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार के निर्देशन में किया गया। इसमें बिरहा गायक अखिलेश लाल यादव और औरंगाबाद कला जत्था के टीम लीडर अखिलेश यादव ने अपनी टीम के साथ सहकारिता विभाग की 13 योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने किसानों को पैक्स की सदस्यता लेने, जाति, आय और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही बताया गया कि पैक्स पर कॉमन सर्विस सेंटर खुलेगा। किसानों को कोऑपरेटिव बैंक में खाता खोलने की भी सलाह दी गई। यह जागरूकता अभियान भदवा, बलिगांव, भदुकी कला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.