प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। एनएसडी, नई दिल्ली व उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय भारत रंग महोत्सव के तीसरे दिन बिहार की द फैक्ट आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी ने नाटक 'कथा' का मंचन किया। सोसाइटी के कलाकारों ने केंद्र के सभागार में कथिक गुरिया और लोचन के जीवन के माध्यम से प्रेम व जल संरक्षण जैसे गहन व समकालीन विषय को बेहत मार्मिकता के साथ सामने लाया। कथिक का दृढ़ विश्वास था कि इस दुनिया को बचाना है तो सबसे पहले प्यार और पानी जैसे तत्वों को बचाना होगा। प्रस्तुति में संवेदनशीलता से दिखाया गया कि समय की निर्मम गति अक्सर कोमल, शांत व नाजुक भावनाओं को या तो कुचल देती है या उन्हें अपनी ही तरह कठोर बनने पर विवश कर देती है। मंच पर शिवांगी त्रिपाठी, चंदन कुमार वत्स, वैभव सिंह, आयशा सिंह यादव, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.