मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- साहेबगंज। बाजार स्थित एक स्कूल परिसर में गुरुवार को नाटककार सफदर हाशमी का शहादत दिवस मनाया गया। जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा एवं जनवादी लेखक संघ मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा राय, अधिवक्ता महेंद्र राय ने की। प्रो. महेश प्रसाद सिंह ने संविधान पर हो रहे हमले से अवगत कराया। महेश ठाकुर चकोर, बिन्दा राय, वैद्यनाथ विद्यार्थी, रामनाथ पासवान, दिलीप मतवाला, मो निसार अहमद ने काव्य पाठ किया। मदन प्रसाद, राधिका रमण, सुरेंद्र राय, सत्यानंद कुमार ने सफदर हाशमी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...