लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर के उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में मंचकृति की ओर से गुरुवार को तीन कहानियों का मंचन हुआ। धुएं के घेरे, हां मैं सुंदर हूं और इस ब्याही से तो कुंआरी भली थी कोठी नहीं कोठा तीनों ही कहानियां महिलाओं ने लिखी थी। पहली कहानी धुएं के घेरे में मध्यम वर्गीय परिवार के पति-पत्नी के संघर्षों के बाद व्यक्तिगत कुंठा को दिखाया गया। जहां पहले दोनों आर्थिक संकट से उबरने का प्रयास करते हैं, बाद में आपस में ही आरोप-प्रत्यारोप करने लगते हैं। लेखिका उमा (चौबे) त्रिगुणायत की इस कहानी में फरहाना फातिमा, अम्बरीश बॉबी का अभिनय लोगों को खूब भाया। डॉ. निशा गहलोत की लिखी हां मैं सुन्दर हूं, महाविद्यालय में नौकरी करने वाली एक सांवली युवती सुमी की कहानी दिखाई गई। जहां सांवले रंग के कारण सुमी कई दफा अस्वीकार की जाती है। सद्गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.