चाईबासा, दिसम्बर 23 -- गुवा, संवाददाता। बीएसएल गुवा में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन सेल के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर डीएवी गुवा के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर समारोह को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडेय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर स्लोगन, विज्ञान प्रदर्शनी, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से खान सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने अपने प्रभावशाली प्रस्तुतियों से यह स्पष्ट किया कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए और इसे स्वभाव में डालना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सहभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.