धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद। ऑल इंडिया बार परीक्षा (एआइबीई) को पहले प्रयास में पास कर नाजिया आफताब ने धनबाद का नाम रोशन किया है। नाजिया वासेपुर बाइपास रोड की रहने वाली है और फिलहाल धनबाद कोर्ट मे वरीय अधिवक्ता जया कुमार के मार्गदर्शन में प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई कोलकाता के किंग्सटन लॉ कॉलेज से वर्ष 2025 में पूरी की। उनकी इस सफलता पर अधिवक्ताओं, परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। माता-पिता और सहयोगियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.