बोकारो, मई 9 -- सेक्टर नौ शिवशक्ति कॉलानी स्थित ससुराल में रहने वाले पटना निवासी 25 वर्षीय धनंजय साव के हत्या के लिए सगे बड़े भाई अजय गुप्ता ने एक लाख 40 हजार रुपए का सुपारी दिया था। हत्या का सुपारी मृतक के मित्र दुंदीबाग निवासी ऑटो चालक करण राय ने लिया था। इसके बाद करण ने चास के भगवती कॉलोनी निवासी अभिषेक महतो व शिवपुरी कालानी निवासी रोहित यादव को रूपयो का लालच देकर हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया। पांच मई की सुबह पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे धनंजय का शव बरामद होने के बाद पत्नी काजल के शिकायत पर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या में शामिल दो किलर अभिषेक व रोहित को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने गुरुवार को पिंड्राजोरा थानेदार सब इंस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.