रांची, फरवरी 2 -- कर्रा, प्रतिनिधि। नाजरेथ इंग्लिश मीडियम स्कूल, चेरवादाग में एकदिवसीय कराटे कैंप सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक विजय कुमार ने कराटे की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर सेराफिना टोपनो ने जिला कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...