मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- मुरादाबाद। संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के तहत बुनकरों ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में हथकरघा बुनकरों की ओर से तैयार 30 हथकरघा सैंपलों का प्रदर्शन किया गया। पुरस्कार योजना के लिए मुरादाबाद परिक्षेत्र स्तर पर सैंपलों का चयन जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया। इसमें नाजरा खातून मनिहारन भोजपुर प्रथम, खुशमुदा निवासी शिवालाकलां बिजनौर द्वितीय व गुलशन बेगम निवासी टाण्डा रामपुर का सैंपल तृतीय स्थान के लिए चुना गया। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि परिक्षेत्र स्तर पर चयनित इन सैंपलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार में प्रतिभाग करने के लिए हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय उप्र. कानपुर को भेजे जाएंगे। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग, परि...