आरा, फरवरी 20 -- -हसन बाजार हॉल्ट के समीप गुरुवार की रात हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार हॉल्ट के समीप गुरुवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक हसन बाजार थाना क्षेत्र के हरनाम टोला गांव निवासी प्रमोद चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र रामायण चौधरी था। सूचना मिलने पर हसन बाजार थाने की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार रामायण पहले बाहर में फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन पूर्व गांव लौटा था। गुरुवार की शाम वह भूसा बेचकर घर वापस आया। इसके बाद खाना खाने के बाद गांव में नाच देखने के लिए चला गया। इसी बीच ग्रामीण की ओर से सूचना मिली कि हसन बाजार हॉल्ट के समीप शव पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसकी पहचान की। इसके बाद परिजन की ओर से स्थानीय हसन बाजार थाना प...