आरा, मई 21 -- शाहपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में आयी बारात में हो रहे नाच के दौरान हुए विवाद में छोटकी सहजौली गांव के कुछ लड़कों की ओर से नर्तकी के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर दोनों गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गये। घायलों की चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर एवं अन्य जगहों पर कराई गई। घटना 20 मई की बताई जाती है। इस संबंध में नावाडीह गांव के मुन्ना यादव ने केस दर्ज कराया है, जिसमें 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ छोटकी सहजौली के राजेश कुमार ने केस दर्ज कराते हुए 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने इस मामले में दोनों पक्ष के कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने वालों मे छोटकी सहजौली के राजेश...