फतेहपुर, जुलाई 30 -- फतेहपुर। मंगलवार को सुबह हल्की बारिश तो शाम पहर झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। करीब एक पखवारा से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश देख किसानों के चेहरे खिल गए। धान की रोपाई के साथ ही खेती-बारी में किसान जुट गए। शहर के कई स्थानों में जलभराव की स्थिति हो गई। पिछले एक पखवारे से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। भीषण तपिश के कारण लोगों का शरीर झुलस जा रहा था। बीच-बीच में बूंदाबादी से उमस भी बढ़ गई थी। गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। गर्मी का आलम यह रहा कि रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। सभी लोग मौसम के परिवर्तन के साथ ही बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चार-पांच दिनों से बादलों का आवाजाही लगी हुई थी। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हो रही थी, लेकिन अच्छी बारिश न होने से लोगों के चेहरे पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.