गिरडीह, जुलाई 30 -- बेंगाबाद। नाग पंचमी पर मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों मे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नाग देवता की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान महिलाएं अपने अपने घरों के मुख्य दरवाजे पर नाग देवता का चित्र उकेर कर विधिवत इसकी पूजा अर्चना की। मान्यता है कि नाग देवता की पूजा अर्चना करने से विषधरों से रक्षा होती है। ग्रामीण इलाके में आज भी यह परंपरा कायम है और सावन शुक्ल पक्ष के पंचम तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। महिलाएं सुबह स्नान कर घर के मुख्य दरवाजे पर नाग देवता का चित्र बनाती हैं और दुर्वा दल, दूध या दही के साथ धान का लावा का उन्हें भोग अर्पित किया जाता है। जबकि कुछ लोग नाग देवता के चित्र की भी पूजा करते हैं। नाग पंचमी के मौके पर महिलाएं नाग देवता की पूजा कर सुख शांति और विषधरों से सुरक्षा की कामना करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.