हाथरस, जुलाई 30 -- हाथरस। ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाले हाथरस नगर में मंगलवार को आस्था और श्रद्धा के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर लोगों द्वारा नाग देवता को दूध पिलाया। शिवालयों से लेकर घर-घर में नाग देवता की पूजा-अर्चना कर लोगों द्वारा सुख-शांति की कामना की। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक पवित्र सावन माह में पड़ने वाली पंचमी को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घर-परिवार में सुख-शांति के लिए लोगों द्वारा नाग देवता को धूप पिलाकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। मंगलवार को जिलेभर में आस्था और श्रद्धा के साथ नगर पंचमी का पर्व मनाया गया। सुबह घर-घर में लोगों द्वारा घर के दरवाजे की चौखट पर नाग देवता काड़े और कागज के बने नाग देवता चिपकाए। इसके बाद उनकी पूजा-अर्चना की। शिवालयों से लेकर जंगलों में पहुंचकर लोगों द्वारा नाग देवता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.