मोतिहारी, जुलाई 29 -- मोतिहारी, मोसं। नागपंचमी का प्रसद्धि पर्व 29 जुलाई मंगलवार को नगर सहित जिले में मनाया जाएगा। यह बल, पौरुष-ज्ञान- तर्क शक्ति के परीक्षण का पर्व है। नाग को देव स्वरूप माना गया है। नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस साल नाग देवता की पूजा सुबह से शाम तक की जाएगी। नाग की पूजा से दूर होता है दोष : वेदाचार्य सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि नाग पंचमी के दिन नाग देव की पूजा से सांपों का भय दूर होता है। कुंडली में कालसर्प दोष वाले लोगों को इस पूजा से राहत मिलती है। नागों को दूध से अभिषेक करने से दैवीय कृपाएं प्राप्त हो सकती है। नागपंचमी का महत्व : हिन्दू धर्म में सर्पों को पौराणिक काल से ही देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। नाग पंचमी के दिन सर्पों को दूध से स्नान, पूजन और दूध पिलाने से ...