नई दिल्ली, फरवरी 7 -- राजस्थान के नागौर जिले से सामने आया एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यहां एक कबूतर ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया और कुछ ही देर बाद उसे अपने गले में डालकर बैठा नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी के साथ-साथ जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जहां एक ओर देशभर में सोने-चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं नागौर से सामने आए इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 'सोने की चेन पहने कबूतर' की इस अनोखी तस्वीर ने न सिर्फ सर्राफा कारोबारियों बल्कि आम लोगों को भी चौंका दिया है।डेगाना कस्बे का बताया जा रहा वीडियो जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो नागौ...