प्रयागराज, जनवरी 6 -- नागेश कुमार पांडेय प्रयागराज छावनी परिषद के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी होंगे। अब तक मुख्य अधिशासी अधिकारी रहे मोहम्मद समीर इस्लाम मध्य कमान के रक्षा संपदा कार्यालय (लखनऊ) के संयुक्त निदेशक बनाए गए हैं। रक्षा संपदा निदेशालय नई दिल्ली से बीते दो जनवरी को देशभर के कई मुख्य अधिशासी अधिकारी और रक्षा संपदा अधिकारियों का तबादले की सूची जारी की गई। प्रयागराज छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी बनाए गए नागेश कुमार पांडेय सिलिगुड़ी में रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर रहे। रक्षा संपदा अधिकारी के पहले नागेश कुमार पांडेय रानीखेत छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी भी रहे। छावनी परिषद कार्यालय में चर्चा है कि नए मुख्य अधिशासी अधिकारी 12 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...