कानपुर, फरवरी 11 -- डेरापुर। बड़ागांव भिक्खी स्थित शोभा रानी माता परिसर में नवनिर्मित नागेश्वर महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है। क्षेत्रवासियों में इस पावन अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 9 फरवरी सोमवार को जल, पुष्प एवं फल अधिवास विधिविधान से संपन्न हुआ। वहीं मंगलवार को दुग्ध एवं धान्य अधिवास का आयोजन किया गया। 11 फरवरी को महास्नान कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा बड़ागांव, गलुवापुर, जिगनिश, उमरी एवं सैफाबाद में भव्य शिव-बारात का भ्रमण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 12 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को विशाल प्रसाद वितरण (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 13 फरवरी शुक्र...