जमशेदपुर, जून 19 -- जमशेदपुर। नागेन्द्र पासवान पूर्वी सिंहभूम के नये डीडीसी बनाये गये हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पासवान इससे पूर्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में अपर सचिव थे। वे मूल रूप से हजारीबाग के निवासी हैं। उनकी पोस्टिंग करीब 9 महीने के अंतराल पर की गई है। लोक सभा चुनाव के बाद तत्कालीन डीडीसी मनीष कुमार को प्रोन्नति मिल गई थी। उस समय से जिले में डीडीसी का पद प्रभार में रहा। वर्तमान में यह पद अनिकेत सचान संभाल रहे थे, जो मूल रूप से एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) थे। अब उनका भी तबादला हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.