संवाददाता, फरवरी 17 -- यूपी के औरैया जिले के थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर में प्रेमी के साथ फरार हुई युवती के चर्चित नागिन ड्रामा प्रकरण में सोमवार को नया मोड़ आ गया। जिला न्यायालय में 183 बीएनएसएस के तहत कलमबंद बयान के दौरान युवती ने अपने पूर्व बयान से पलटते हुए घर जाने की इच्छा जता दी। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव निवासी 21 साल की युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, जिससे नाराज होकर वह कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। घर वालों को सुबह बिस्तर पर सांप की केंचुल और युवती के गहने रखे मिले तो गांव में अफवाह फैल गई कि युवती नागिन बनकर गायब हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग में फरार होने का निकला। युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.